जम्मू-कश्मीर प्रशासन एसओजी, बीडीएस और पुलिस को देगा सुरक्षा भत्ता
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और राज्य पुलिस कर्मियों को सुरक्षा भत्ता देने का फैसला किया है. 1 नवंबर को जारी एक हालिया आदेश में, एसओजी, बीडीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के लड़ाकू परिचालन कर्मियों को उनके मूल वेतन का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि नन-कॉम्बेंट कर्मियों को 12.5 प्रतिशत की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.