देश

Uttar Pradesh: पत्नी ने पाकिस्तान की जीत पर मनाया जश्न, पति ने दर्ज कराई शिकायत

24 अक्टूबर को हुए टी20 वल्र्ड कप मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मनाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Uttar Pradesh: पत्नी ने पाकिस्तान की जीत पर मनाया जश्न, पति ने दर्ज कराई शिकायत
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter)

रामपुर (उत्तर प्रदेश), 7 नवंबर : 24 अक्टूबर को हुए टी20 वल्र्ड कप मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मनाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा, "एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाने का मामला हमारे संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है."

रामपुर के अजीम नगर निवासी शिकायतकर्ता ईशान मिया ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी राबिया शम्सी और उनके परिवार ने टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े और व्हाट्सएप स्टेटस डाला. प्राथमिकी रामपुर जिले के गंज पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 67 के तहत दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मिजोरम में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

पुलिस ने कहा, "शादी के तुरंत बाद से पति-पत्नी अलग रहने लगे. पत्नी अपने परिवार के साथ रहती है और उसने पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है." एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).