COVID-19 Vaccination Update: मनसुख मंडाविया ने कहा- देश में 12 करोड़ से लोगों को दी जानी है कोविड की दूसरी खुराक
डॉ मंडाविया ने सुझाव देते हुए कहा, "आइए, हम बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, विशेष रूप से बड़े महानगरों में कोविड टीकाकरण केंद्र शुरू करें, क्योंकि ये स्थान बड़ी संख्या में प्रवेश करने वालों के लिए प्राथमिक बिंदु हैं. कुछ राज्यों ने 'रोको और टोको' अभियान शुरू किया है, जहां बसों, ट्रेनों, रिक्शा आदि से उतरने वाले यात्रियों को वैक्सीन की खुराक लेने के लिए प्रेरित किया जाता है.