बिहार: छठ पर्व के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 33 लोगों की डूबने से मौत
आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि छठ उत्सव के दौरान बिहार के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 33 लोगों के डूबने की खबर सामने आई है. रोहतास, सारण, गया और सीवान जिले में गुरुवार को दो-दो मौतें दर्ज की गईं, जबकि बिहारशरीफ और बक्सर जिलों में एक-एक मौत दर्ज की गई.