China Floods: शी जिनपिंग ने कानसू प्रांत में अचानक आई बाढ़ आपदा पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए
7 अगस्त से, चीन के कानसू प्रांत के लानचो शहर की युजोंग काउंटी आदि क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण पहाड़ों में बाढ़ आई है. 8 तारीख को दोपहर 3:30 बजे तक, 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 33 लोग लापता हुए हैं. आपदा के बाद, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी जिनपिंग ने इसे बहुत महत्व दिया और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए.