योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP के 5 लाख से ज्यादा युवाओं को जल्द मिलेंगे फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन
यूपी की योगी सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीक को जोड़ने के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 12,31,983 डिवाइसों की आपूर्ति की गयी थी. प्रदेश सरकार ने शेष 5,38,017 टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति दो माह में करने के निर्देश दिए हैं। ये मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन पात्र छात्र-छात्राओं को वितरित की जाएगी.