देश

COVID-19: कर्नाटक में 600 से अधिक नए कोविड 19 के मामले दर्ज, स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद

कर्नाटक में 600 से अधिक नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं. कोरोना के इन मामलों ने राज्य में स्वास्थ्य अधिकारियों में चिंता बढ़ा दी है.

COVID-19: कर्नाटक में 600 से अधिक नए कोविड 19 के मामले दर्ज, स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद
प्रतिमात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

बेंगलुरु, 16 जून : कर्नाटक में 600 से अधिक नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं. कोरोना के इन मामलों ने राज्य में स्वास्थ्य अधिकारियों में चिंता बढ़ा दी है. गुरूवार को सामने आए पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 648 मामले दर्ज किए गए, वहीं एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई.

बेंगलुरु ने सबसे अधिक मामले देखें गए, यहां 615 मामले दर्ज किए, जिसके चलते राजधानी के सक्रिय कोरोना केस बढ़कर 3,843 हो गए है. दक्षिण कन्नड़ जिले में 12 कोरोना के मामले सामने आए. यह भी पढ़ें : कोविड-19: अमेरिका में पांच साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण को मिल सकती है मंजूरी

इसी अवधि में, राज्यभर में 23,452 कोविड टेस्ट किए गए. राज्य का पॉजिटिविटी रेट 2.76 प्रतिशत है. एक्टिव केस की संख्या 3,997 हो गई है. वहीं, वर्तमान में 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).