Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना, सीआरपीएफ के 8 जवान, नागरिक घायल
जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए. दुर्घटना में एक नागरिक के भी घायल होने की सूचना है.
श्रीनगर, 16 जून : जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए. दुर्घटना में एक नागरिक के भी घायल होने की सूचना है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में सीआरपीएफ का एक वाहन एक तिपहिया वाहन से टकरा गया, जिससे आठ जवान और तिपहिया चालक घायल हो गया. यह भी पढ़ें : अग्निपथ योजना से युवा नाराज़; उन्हें पूर्णकालिक नौकरी नौकरी दी जाए, चार साल के लिए नहीं : केजरीवाल
"सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है." पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

