विदेश

Monkeypox Case: अमेरिका में 70 से ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले

अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामले 72 तक पहुंच गए हैं. यह आंकड़ा यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी किया गया है.

Monkeypox Case: अमेरिका में 70 से ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले
Monkeypox (Photo: Pixabay)

लॉस एंजेलिस, 16 जून : अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामले 72 तक पहुंच गए हैं. यह आंकड़ा यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी किया गया है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 18 राज्यों से मंकीपॉक्स के मामले सामने आए है, जिनमें कैलिफोर्नियाऔर न्यूयॉर्क में 15-15 मामले दर्ज किए गए. यह भी पढ़ें : डब्ल्यूएचओ मंकीपॉक्स वायरस का नाम बदलने पर कर रहा विचार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व स्तर पर संदिग्ध मंकीपॉक्स और ऑर्थोपॉक्स वायरस के सैकड़ों मामलों की सूचना दी है. सीडीसी देश भर के हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स से उन मरीजों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह कर रहा है, जिन्हें मंकीपॉक्स के लक्षण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).