Varalakshmi Vrat 2022: कौन हैं वरलक्ष्मी? जानें इनके व्रत एवं पूजा-अनुष्ठान के नियम तथा अपनी सुविधानुसार मुहूर्त पर करें पूजा अनुष्ठान
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक श्रावण मास की पूर्णिमा से एक दिन पूर्व अथवा श्रावण मास के अंतिम शुक्रवार को वरलक्ष्मी का व्रत एवं पूजा-अनुष्ठान का विधान है. यह पूजा मुख्यतया आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र में विशेष रूप से मनाया जाता है. हिंदू धर्म में वरलक्ष्मी का विशेष महत्व होता है.