UP: पत्नी का था किसी और से नाजायज रिश्ता, पति ने किया विरोध तो उसे पेट्रोल डालकर जला दिया, मथुरा की घटना
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में नाजायज रिश्ते को लेकर दंपति के बीच हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने कथित तौर पर पति के शरीर में आग लगा दी.
मथुरा, 10 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में नाजायज रिश्ते को लेकर दंपति के बीच हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने कथित तौर पर पति के शरीर में आग लगा दी. बुरी तरह झुलसे व्यक्ति की नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. व्यक्ति 80 प्रतिशत तक जल गया था और आखिरकार मंगलवार शाम को अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना सोमवार शाम कोसीकलां कस्बे की है.
खबरों के मुताबिक, रेखा के रूप में पहचानी गई महिला का किसी और से विवाहेतर संबंध था और उसके पति चमन प्रकाश ने इसका विरोध किया. दंपति के बीच कहासुनी हो गई और बाद में सोमवार की शाम को जब चमन जब गहरी नींद में सो रहा था, रेखा ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. चमन की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े, आग बुझाई और युवक को दिल्ली के अस्पताल ले गए. हालांकि, गंभीर रूप से जलने के कारण उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा के सीआरपीएफ कैंप परिसर में दीवार कूदकर व्यक्ति घुसा, हुआ गिरफ्तार
कोसीकलां थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा, "हमें मृतक चमन प्रकाश के परिवार से शिकायत मिली है. रेखा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

