देश

जमशेदपुर में दंपति की हथौड़े से पीटकर हत्या में बेटी और उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार

जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में दंपति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बेटी 15 वर्षीया नीलम उर्फ खुशबू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके एक कथित प्रेमी को भी पकड़ा है.

जमशेदपुर में दंपति की हथौड़े से पीटकर हत्या में बेटी और उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

जमशेदपुर, 9 अगस्त : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में दंपति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बेटी 15 वर्षीया नीलम उर्फ खुशबू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके एक कथित प्रेमी को भी पकड़ा है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इन दोनों ने दंपति की हत्या रविवार देर रात कर दी थी. सोमवार सुबह दोनों की खून से लथपथ लाशें उनके घर से बरामद की गयी थीं. पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान एक नोट मिला था, जिसमें खुशबू की ओर से लिखा गया था कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या की है.

इसके बदले में उसने पिता को मार डाला और खुद आत्महत्या करने जा रही है. पुलिस की जांच में यह पाया गया कि यह लिखावट खुशबू की नहीं है. इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने खुशबू को बिरसा नगर से गिरफ्तार किया. उसके साथ एक युवक को भी पकड़ा गया, जो कथित तौर पर उसका प्रेमी है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पता चला है कि वह युवक लगातार खुशबू के घर आना जाना करता था. यह भी पढ़ें : Kolkata: विक्टोरिया मेमोरियल हॉल फंड में लाखों की हेराफेरी, केंद्रीय कर्मचारी गिरफ्तार

घटना की रात भी वह वहीं था. पिता भूपेंद्र प्रसाद ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद कथित प्रेमी ने हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी. इसी बीच उनकी पत्नी सविता ने भागने का प्रयास किया पर उसकी भी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने जो नोट बरामद किया था, वह भी कथित प्रेमी ने ही लिखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).