क्या 1 अक्टूबर को भारत में 5जी सेवा शुरू करेंगे पीएम मोदी?
संचार मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (एनबीएम) ने शनिवार को ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेंगे, क्योंकि उसी दिन इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) शुरू हो रही है. हालांकि, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एनबीएम हैंडल से कुछ ही समय में ट्वीट गायब हो गया.