अंकिता भंडारी का शव चीला नहर से बरामद, आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर
अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से काम कर रही उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार तड़के चीला नहर से अंकिता का शव बरामद कर लिया है. शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है.
देहरादून्, 24 सितंबर : अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से काम कर रही उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार तड़के चीला नहर से अंकिता का शव बरामद कर लिया है. शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है. अंकिता की हत्या का खुलासा होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था. अंकिता भंडारी के हत्यारों के खिलाफ शुक्रवार देर रात ही सीएम पुष्कर धामी का बुलडोजर चला. शुक्रवार देर रात ही आरोपी के रिजॉर्ट को सीएम धामी की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया. उत्तराखंड के इतिहास में ये पहला मौका है, जब अवैध निर्माण के खिलाफ इतनी त्वरित कार्रवाई हुई हो.
Ankita Murder Case Update, SDRF found dead body near #Chilla Power House, family called for identification, father identified Ankita's body#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #Uttarakhand #Rishikesh pic.twitter.com/vYNSOufc9P— Himanshu dixit 💙 (@HimanshuDixitt) September 24, 2022
अब इस अवैध निर्माण से जुड़े अफसरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी हैं. किन अफसरों की शह पर ये अवैध रिजॉर्ट तैयार हुआ, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई होगी. सीएम धामी के इस सख्त रुख ने उत्तराखंड के लोगों को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की याद दिला दी है. अब साफ हो गया है की उत्तराखंड में भी कुछ भी गलत करने वालों के खिलाफ सीएम पुष्कर धामी का बुलडोजर गरजेगा. यह भी पढ़ें : वित्त, गृह, विदेश और रक्षा संबंधी संसदीय समितियों में से किसी एक की अध्यक्षता हमें दी जाए: कांग्रेस
अंकिता की हत्या के मुख्य आरोपी भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के रिजार्ट को ध्वस्त करने के लिए देर रात कार्रवाई शुरू कर दी गई. उच्च स्तर से आदेश के बाद प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

