बल्लेबाज विराट कोहली ने जीत के बाद कहा "अब तुम्हें हैदराबाद में देखेंगे"
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को वर्षा बाधित दूसरे टी20 मैच में मिली जीत के बाद कहा कि अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में निर्णायक टी20 में देखेगी.
नागपुर, 24 सितम्बर : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को वर्षा बाधित दूसरे टी20 मैच में मिली जीत के बाद कहा कि अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में निर्णायक टी20 में देखेगी. भारत ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की. सीरीज का फैसला अब हैदराबाद में आखिरी टी20 मैच में होगा.
कोहली ने दूसरे मैच में छह गेंदों में 11 रन बनाये और वह टीम की जीत के बाद काफी प्रसन्न नजर आये. विराट ने भारतीय टीम की तस्वीर घरेलू माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू एप पर पोस्ट करते हुए कहा , "सीरीज अब बराबर. अब आपको हैदराबाद में देखेंगे." यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच में हर्षल और चहल की फॉर्म पर होगी निगाह
ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में 90/5 का स्कोर बनाया जबकि भारत ने कप्तान रोहित शर्मा की 20 गेंदों पर नाबाद 46 रन की शानदार पारी से 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

