Tata Motors: टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन 22 सितंबर से होंगे सस्ते, कंपनी ने जीएसटी का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का किया ऐलान
टाटा मोटर्स ने रविवार को जीएसटी में कटौती का पूरा फायदा कमर्शियल वाहन ग्राहकों को देने का ऐलान किया है. इससे 22 सितंबर से कंपनी के सभी ट्रकों के कीमतों में कमी आएगी. कंपनी ने एक बयान में कहा, "टाटा मोटर्स अपनी पूरी कमर्शियल वाहन रेंज पर हाल ही में की गई जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगी, जिस दिन संशोधित जीएसटी दरें लागू होंगी."