IPL 2023: पुराने प्रारूप वाले आईपीएल के साथ घरेलू मैदान का फायदा, स्थानीय प्रशंसकों का समर्थन फोकस में
तीन साल के अंतराल के बाद, बहुप्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इस सीजन में अपने पारंपरिक होम एंड अवे प्रारूप में लौट रहा है. इससे घरेलू मैदान पर फायदा और स्थानीय प्रशंसकों का समर्थन अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है. 2008 में आईपीएल की शुरूआत के बाद से, मैच होम और अवे प्रारूप में खेले गए, लेकिन 2020 में कोविड-19 महामारी के प्रकोप ने इस पर रोक लगा दी, जिससे आयोजकों को विकल्प तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा.