देश

Akanksha Dubey Suicide: मौत से पहले डांस कर रही थीं आकांक्षा दुबे! आखिरी Video Viral

आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को मिजार्पुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्हें छोटी उम्र से ही नृत्य और अभिनय का शौक था और इसलिए उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने छोटे नृत्य और अभिनय वीडियो साझा कर अपने अभिनय करियर की शुरूआत की.

Akanksha Dubey Suicide: मौत से पहले डांस कर रही थीं आकांक्षा दुबे! आखिरी Video Viral
Akanksha Dubey | Photo: Facebook

वाराणसी (उप्र), 26 मार्च: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने रविवार को वाराणसी (Varanasi) के एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली. वह सारनाथ इलाके में अपने होटल के कमरे में लटकी मिली. वह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं. पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है. आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को मिजार्पुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्हें छोटी उम्र से ही नृत्य और अभिनय का शौक था और इसलिए उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने छोटे नृत्य और अभिनय वीडियो साझा कर अपने अभिनय करियर की शुरूआत की. यह भी पढ़ें: UP: रेलवे यात्रा नहीं बल्कि स्टेशन चालू रखने के लिए लोगों ने महीनों टिकटें खरीदीं

मौत से केवल कुछ घंटे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक रील शेयर की थी. जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. उन्होंने भोजपुरी गाने 'हिलोरे मारे' पर बेली डांस किया था.

शनिवार रात भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. लगभग एक महीने पहले, अभिनेत्री तब चर्चा में आई जब उसने वेलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर बताया। उन्होंने को-स्टार समर सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे.'

पुलिस अधिकारियों ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).