Kerala: कोच्चि में बड़ा हादसा, भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
प्रशिक्षण कार्यक्रम पर गया हेलीकॉप्टर नेदुम्बस्सेरी हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे. घटना में तटरक्षक अधिकारी सुनील लोटला घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च: भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर रविवार को कोच्चि में नेदुंबसेरी हवाईअड्डे के रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम पर गया हेलीकॉप्टर नेदुम्बस्सेरी हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे. घटना में तटरक्षक अधिकारी सुनील लोटला घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, देश को मिला दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना रविवार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर हुई, अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे के रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और ओमान से एक विमान को तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि रनवे के ढाई घंटे तक बंद रहने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

