Top 5 Batsman, IPL 2023: बड़े हिटर और लगातार रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों पर रखनी होगी नजर
आकर्षक क्रिकेट लीग के 16वें सीजन की शुरूआत करने के लिए गत चैंपियन गुजरात टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. जैसे-जैसे कैश-रिच लीग की उलटी गिनती करीब आ रही है, आईएएनएस ने उन शीर्ष पांच बल्लेबाजों पर एक नजर डाली, जो हाल ही में शानदार फॉर्म में हैं और तूफानी अंदाज में मैदान में उतर सकते हैं.