UP: पीलीभीत में दहेज के लिए दुष्कर्म व प्रताड़ना के आरोप में आठ पर केस
दहेज के लिए 22 वर्षीय एक महिला को प्रताड़ित करने, दुष्कर्म करने और उसे घर से निकाल देने के आरोप में एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पीलीभीत, 26 मार्च : दहेज के लिए 22 वर्षीय एक महिला को प्रताड़ित करने, दुष्कर्म करने और उसे घर से निकाल देने के आरोप में एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी 12 मई, 2022 को हुई थी. उसके पिता ने उसकी शादी पर 35 लाख रुपये से अधिक खर्च किए, लेकिन उसका पति और ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए और 20 लाख रुपये की मांग की.
महिला ने दावा किया कि शादी के तुरंत बाद उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. 25 जून को जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे तो उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. लौटने पर जब उसने अपने पति और सास को आपबीती सुनाई, तो उन्होंने उसे चुप रहने को कहा. यह भी पढ़ें : UP Shocker: पीलीभीत में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत
महिला ने दावा किया कि उन्होंने गला घोंट कर उसे मारने का भी प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकली. बाद में परिजनों ने उसके 10 लाख रुपये के जेवरात छीन लिए और घर से निकाल दिया. सुनगढ़ी थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

