Russia Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
स के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में कामचटका क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र में, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया.