IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच के विरोध में कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बताया सरकार की दोहरी नीति
भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है. कांग्रेस विधायक डॉ. अजय सिंह इस मुकाबले के खिलाफ हैं. उन्होंने इसे सरकार की दोहरी नीति बताया है. कांग्रेस विधायक ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि पानी और खून एक साथ बह नहीं सकते, लेकिन अब भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है.