'कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा', दरांग से पीएम मोदी का बड़ा जुबानी हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दरांग में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम आज मुझ पर टूट पड़ेगा कि मोदी फिर से रोना रोने लगा. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज मुझे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक बयान दिखाया.
दरांग (असम), 14 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने असम के दरांग में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम आज मुझ पर टूट पड़ेगा कि मोदी फिर से रोना रोने लगा. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने आज मुझे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक बयान दिखाया. जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत और असम के गौरव भूपेन दा हजारिका को भारत रत्न से सम्मानित किया, उसी दिन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने बयान दिया था कि मोदी 'नाचने-गाने वालों को' भारत रत्न दे रहा है."
पीएम मोदी ने कहा, "मैं जानता हूं, कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम आज मुझ पर टूट पड़ेगा कि मोदी फिर से रोना रोने लगा. मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है और मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज नहीं निकलेगी तो और कहां निकलेगी. यही मेरे मालिक हैं, यही मेरे पूजनीय हैं, यही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं और कोई मेरा रिमोट कंट्रोल नहीं है." यह भी पढ़ें : GST सुधार वस्तुओं को किफायती बनाएंगे और युवाओं को हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए प्रोत्साहित करेंगे: केंद्र
उन्होंने कहा, "जब नामदार कामदार को पीटता है और कामदार दर्द से रोता है, तो उसे और भी प्रताड़ित किया जाता है और कहा जाता है कि तुम्हें रोने का भी अधिकार नहीं है. नामदार के सामने कामदार होकर कैसे रो सकते हो? देश की जनता, संगीत प्रेमी, कला प्रेमी और भारत की आत्मा के लिए अपना जीवन देने वाले लोगों को कांग्रेस से पूछना चाहिए कि उन्होंने भूपेन दा का अपमान क्यों किया?"
पीएम मोदी ने कहा, "असम की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान, उसका संरक्षण और असम का तेज विकास डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता रही है. इस मंच से लगभग 6,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है. हमारी डबल इंजन सरकार असम को कनेक्टिविटी और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के केंद्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है. ये परियोजनाएं इस विजन को प्राप्त करने के हमारे समर्पण को और सुदृढ़ करेंगी."
उन्होंने जोर देते हुए कहा, "पूरा देश आज एकजुट होकर, एक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है. विशेषकर हमारे युवा साथी. उनके लिए, 'विकसित भारत' एक सपना भी है और संकल्प भी. इस संकल्प की पूर्ति में हमारे उत्तर पूर्व की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है. 21वीं सदी के 25 वर्ष बीत चुके हैं. अब 21वीं सदी का अगला भाग पूर्व का है, उत्तर पूर्व का है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

