Dengue Case: भारत में इस साल डेंगू के 49,573 मामले, सरकार ने रोकथाम के लिए 'ऑक्टालॉग' रणनीति बनाई
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में अगस्त तक डेंगू के 49,573 मामले सामने आए हैं और मच्छर जनित इस बीमारी से 42 मौतें हुई हैं. दिल्ली में 31 अगस्त 2025 तक 964 डेंगू के मामले सामने आए हैं, जो 2024 की इसी समयावधि में 1,215 मामलों से कम हैं.