Maharashtra Politics: एनसीपी पैनल के फैसले पर बोले संजय राउत, 'पवार का कोई विकल्प नहीं'
राउत की प्रतिक्रिया एनसीपी पैनल की बैठक के तुरंत बाद आई, जिसने सर्वसम्मति से पवार के 2 मई को पार्टी अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के चौंकाने वाले फैसले को खारिज कर दिया और उनसे अपने पद पर बने रहने का अनुरोध भी किया, जिसे पवार ने स्वीकार कर लिया. एनसीपी के शीर्ष नेतृत्व पवार से मिलने गए और समिति द्वारा पारित प्रस्तावों को प्रस्तुत किया.