देश

J&K Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर की बारामूला मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों की पहचान हुई

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है. अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी.

J&K Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर की बारामूला मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों की पहचान हुई
J&K Baramulla Encounter (Photo Credit: IANS)

श्रीनगर, 4 मई: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है. अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से संबंधित हैं और शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में पहचाने गए हैं. यह भी पढ़ें: J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर; 24 घंटों में 4 दहशतगर्दों का खात्मा

दोनों मार्च 2023 के महीने में आतंकवाद में शामिल हो गए. आगे की जांच जारी है.पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. इससे पहले, पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई.

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया. हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).