एजेंसी न्यूज

J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर; 24 घंटों में 4 दहशतगर्दों का खात्मा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर; 24 घंटों में 4 दहशतगर्दों का खात्मा
Security Forces (Photo Credit: IANS)

श्रीनगर, चार मई: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के वानीगाम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार तड़के वहां घेराव किया और तलाशी अभियान शुरू किया.  यह भी पढें: Jammu- Kashmir: कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने बताया कि उनकी पहचान और किस समूह से उनका संबंध है इसका पता लगाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि घाटी में पिछले 24 घंटों में यह दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).