Jammu- Kashmir: कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने कहा, "दो आतंकवादी मारे गए.
श्रीनगर, 3 मई: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने कहा, "दो आतंकवादी मारे गए. तलाशी अभियान अब भी जारी है."पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलाबारी शुरू हुई. सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

