National Games 2023: पीएम मोदी गुरुवार को गोवा में राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन, देश भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का करेंगे प्रदर्शन
इसके अलावा, लगभग 600 कलाकार स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. राष्ट्रीय खेलों के दौरान पांच स्वदेशी खेलों - मल्लखंब, कलरीपायट्टु, गतका, लागोरी और योग सहित लगभग 43 खेल विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा.