Harish Rawat Accident: हादसे के बाद मीडिया से रूबरू हुए उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत सड़क हादसे के बाद मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने बताया कि वो शादी समारोह से वापस आ रहे थे और गाड़ी चालक गलत साइड से आ रहा था. जिससे ये सड़क हादसा हुआ है. उन्हें छाती और कमर में ज्यादा दर्द है. साथ ही हाथ में फ्रैक्चर हुआ है.
काशीपुर, 25 अक्टूबर : उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत सड़क हादसे के बाद मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने बताया कि वो शादी समारोह से वापस आ रहे थे और गाड़ी चालक गलत साइड से आ रहा था. जिससे ये सड़क हादसा हुआ है. उन्हें छाती और कमर में ज्यादा दर्द है. साथ ही हाथ में फ्रैक्चर हुआ है.
हरीश रावत ने बताया कि जब ये हादसा हुआ, उस समय गाड़ी में 5 लोग मौजूद थे. चालक समेत कई लोगों को चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि यूपी और हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में स्कॉट सुविधा नहीं मिलती है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | सवाल पूछने के बदले रिश्वत के आरोप मामले में भाजपा सांसद दुबे ने महुआ मोइत्रा पर तेज किया हमला
ये फैसला हमने अपनी सरकार में लिया था, इसलिए मैं इस सरकार को दोष नहीं दूंगा. पूर्व सीएम ने पुलिस, स्थानीय लोगों और डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा कि भगवान की बड़ी कृपा है जो कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

