देश

Fire Breaks in Garment Factory: गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में बनी एक रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं.

Fire Breaks in Garment Factory: गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी

गाजियाबाद, 25 अक्टूबर : गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में बनी एक रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. फैक्ट्री चारों तरफ से बंद थी. जेसीबी बुलाकर फैक्ट्री की दीवार को तोड़ा गया है और उसके बाद आग बुझाने का काम किया जा रहा है.

इस फैक्ट्री के एक कंपाउंड में टेप बनाने का भी काम होता है. फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. गनीमत यह है कि अभी तक इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. सीएफओ गाजियाबाद राहुल पॉल ने बताया है कि ट्रॉनिका सिटी के औद्योगिक इलाके में अग्रवाल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है. यह रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री है और इसमें एक हिस्से में टेप बनाने का भी काम होता है. यह भी पढ़ें : भरतपुर: जमीनी विवाद को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

उन्होंने बताया कि ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन में सुबह 9:40 पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद अलग-अलग फायर स्टेशन से करीब पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).