Delhi-NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जलभराव और भीषण जाम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट (Videos)
जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं. कई संवेदनशील स्थानों पर पोर्टेबल पंप लगाए गए हैं और बंद नालों की सफाई कर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक और मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की है.
Delhi-NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज बारिश के चलते राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिससे शाम के व्यस्त समय में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी है. Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की संभावना, तापमान 32°C तक पहुंच सकता है
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में देर रात तक तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों, गिरे हुए पेड़ों और बिजली के तारों से दूर रहने की अपील की है.
दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव:
#WATCH | Delhi: Severe waterlogging as Delhi-NCR receives heavy rainfall; visuals from Kapashera border pic.twitter.com/LcAhRI2PmX
— ANI (@ANI) August 7, 2026
भारी बारिश के बाद संगम विहार इलाके में भारी जलजमाव:
#WATCH | Delhi: Heavy waterlogging in Sangam Vihar area, following heavy rainfall. pic.twitter.com/cXzX4tzejU
— ANI (@ANI) August 7, 2026
कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक रेंगता रहा
भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया. आईटीओ चौराहा, महरौली-बदरपुर रोड, पटेल रोड, वजीराबाद रोड, शंकर रोड और रोहतक रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के जीटी रोड, दिलशाद गार्डन, पीरागढ़ी और शाहीन बाग जैसे इलाकों में भी भारी जाम की स्थिति रही. वहीं दक्षिणपुरी, संगम विहार, ओखला और सैनिक फार्म जैसे निचले इलाकों में जलभराव के कारण पुलिस को कई अंडरपास और सड़कों पर यातायात डायवर्ट करना पड़ा.
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और नोएडा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला.
तापमान में आई बड़ी गिरावट
बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अयानगर में 87.4 मिमी, पालम में 73.5 मिमी और सफदरजंग में 59 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई. अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय मानसूनी ट्रफ के कारण सप्ताहांत तक रुक-रुक कर भारी बारिश जारी रह सकती है.
उड़ानों पर भी पड़ा असर
खराब मौसम का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर भी देखने को मिला. इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर संभावित उड़ान देरी और एयर ट्रैफिक की वजह से अतिरिक्त यात्रा समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है.
राहत कार्य में जुटीं एजेंसियां
जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं. कई संवेदनशील स्थानों पर पोर्टेबल पंप लगाए गए हैं और बंद नालों की सफाई कर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक और मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2026 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

