देश की खबरें | यूएई में मादक प्रदार्थ मामले में अभिनेत्री को फंसाना बदले की कार्रवाई थी: पुलिस अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में छिपाकर रखे गये मादक पदार्थ के कारण फंसी अभिनेत्री के मामले की जांच में पता चला कि उसे बदले की भावना से फंसाया गया था। अभिनेत्री को जिस व्यक्ति ने भेजा था, वह वहां के कानून प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों के संपर्क में पहले से था और उन्हें उन लोगों के बारे में जानकारी देता था जिनको वह फंसाना चाहता था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।