देश की खबरें | मनीष कश्यप के खिलाफ प्राथमिकियां राजनीति से प्रेरित नहीं हैं : तमिलनाडु ने न्यायालय से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ प्राथमिकियां राजनीति से प्रेरित नहीं हैं, बल्कि ये इसलिए दर्ज की गईं क्योंकि उसने प्रवासी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो प्रसारित करके ‘‘सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय अखंडता’’ को भंग किया।