खेल की खबरें | सात्विक. चिराग ने 52 साल बाद पुरूष युगल का पदक किया पक्का, सिंधू, प्रणय भाक्वार्टर फाइनल से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की शीर्ष पुरूष युगल टीम सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में 52 साल बाद भारत का पदक पक्का करते हुए क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की अनुभवी जोड़ी को हराया ।
दुबई, 28 अप्रैल भारत की शीर्ष पुरूष युगल टीम सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में 52 साल बाद भारत का पदक पक्का करते हुए क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की अनुभवी जोड़ी को हराया ।
भारतीय जोड़ी ने 21 . 11, 21 . 12 से जीत दर्ज की । अब उनका सामना चीनी ताइपै के ली यांग और वांग चि लिन से होगा ।
इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू बढत बनाने के बाद कोरिया की दूसरी वरीयता प्राप्त अन सि यंग से हारकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई ।
आठवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने पहला गेम 21 . 18 से जीता लेकिन अगले दो गेम 5 . 21, 9 . 21 से गंवा दिये ।
भारत के ही आठवीं वरीयता प्राप्त एच एस प्रणय पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए जिन्होंने जापान के केंता सुनेयामा के खिलाफ मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया ।
प्रणय उस समय 11 . 21, 9 . 21 से पीछे थे जब चोट के कारण उन्हें कोर्ट छोड़ना पड़ा ।
इससे पहले क्वालीफायर रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी को मिश्रित युगल में इंडोनेशिया के देजान एफ और ग्लोरिया एमैन्युअल ने 21 . 18, 19 .21, 21 . 15 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

