देश की खबरें | कार से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल जिले के खतौली थाना क्षेत्र की भंगेला चौकी पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक कार से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा एक कार की जांच के दौरान 2.08 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कार में सवार मेरठ के एक व्यापारी शशांक शर्मा को हिरासत में लिया गया है।

उन्‍होंने कहा, ‘‘शर्मा नकदी के बारे में कोई दस्तावेज दिखाने में विफल रहे। इस संबंध में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।’’

पुलिस शर्मा से पूछताछ कर रही है।

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ते द्वारा औचक वाहन चेकिंग की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)