'मन की बात' में कोई राजनीति नहीं, मोदी को गाली देना कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा: निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री ने यहां प्रीत विहार में भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के साथ रेडियो प्रसारण सुनने के बाद संवाददाताओं से कहा, "मन की बात में कोई राजनीति नहीं है...मन की बात की भावना में सकारात्मकता है." उन्होंने कहा कि मोदी ने 'प्रधान सेवक' की तरह लोगों से बात की, न कि प्रधानमंत्री की तरह और आम लोगों ने भी मुख्य मुद्दों पर आत्मविश्वास से बात की.