एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एआईटीए ने बदला संविधान, धूपर बने रहेंगे महासचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने भारतीय ओलंपिक संघ के नियमों के अनुरूप अपने संविधान में बदलाव किया है और अब अनिल धूपर 70 वर्ष के होने के बावजूद महासचिव पद पर चार साल का कार्यकाल पूरा करेंगे ।

देश की खबरें | एआईटीए ने बदला संविधान, धूपर बने रहेंगे महासचिव

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने भारतीय ओलंपिक संघ के नियमों के अनुरूप अपने संविधान में बदलाव किया है और अब अनिल धूपर 70 वर्ष के होने के बावजूद महासचिव पद पर चार साल का कार्यकाल पूरा करेंगे ।

धूपर सितंबर 2020 में महासचिव चुने गए थे । वह 10 मई को 70 वर्ष के हो जायेंगे लेकिन उनका चार साल का कार्यकाल सितंबर 2024 तक है ।

खेल कोड के तहत किसी पदाधिकारी को 70 वर्ष पूरे होने के बाद पद पर बने रहने की अनुमति नहीं है लेकिन आईओए ने पिछले साल अपने नियमों में बदलाव करके पदाधिकारियों को कार्यकाल पूरा करने की अनुमति दी अगर चुनाव के समय उनकी उम्र 70 वर्ष से कम रही हो ।

इस बदलाव को हालांकि उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई और इस संबंध में याचिका पर सुनवाई नौ मई को होगी ।

एआईटीए ने 29 अप्रैल में दिल्ली में आमसभा की असाधारण बैठक में अपने संविधान में बदलाव किया ।

धूपर ने पीटीआई से कहा ,‘‘ हम आईओए का अनुसरण कर रहे हैं । हमें उच्चतम न्यायालय के आखिरी फैसले का इंतजार है लेकिन हम एआईटीए के संविधान में बदलाव के बारे में खेल मंत्रालय को सोमवार को सूचना देंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).