देश की खबरें | एक ऐसा स्कूल जहां की शिक्षिका आती है स्कूल ड्रेस में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के बच्चों को ठीक तरह से स्कूल ड्रेस पहनने की सीख देने के लिए एक शिक्षिका ही स्कूल ड्रेस विद्यालय आने लगी। फलस्वरूप विद्यार्थी अपनी साफ सुथरी वर्दी को लेकर जागरूक तो हुए ही, साथ ही वे शिक्षिका के पढ़ाए हुए पाठ को भी तेजी से सीखने लगे हैं। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में स्थित शासकीय गोकुलराम वर्मा प्राथमिक शाला में यदि आप शनिवार को पहुंचे तब आपकी मुलाकात विद्यार्थियों के बीच गाढ़ी नीली फ्रॉक और आसमानी शर्ट पहनी तथा दो चोटी लगाई 30 वर्षीय शिक्षिका जान्हवी यदु से होगी। स्कूल ड्रेस पहनी यदु कक्षा में बच्चों को पढ़ाते और उनके साथ खेलते नजर आती हैं तथा बच्चे भी तन्मयता से उनकी बातों पर अमल करते मिलते हैं।