देश की खबरें | विपक्षी सदस्यों ने न्याय प्रणाली में बदलाव से जुड़े विधेयकों पर विचार करने वाली समिति को विषय विशेषज्ञों के नाम सुझाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी सांसदों ने भारतीय न्याय प्रणाली पर दूरगामी प्रभाव डालने वाले तीन विधेयकों–‘भारतीय न्याय संहिता, 2023’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023’ और ‘भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023’ पर विचार करने वाली संसद की समिति के समक्ष प्रस्तुति देने के लिए 16 विशेषज्ञों की सूची पेश की है जिसमें पूर्व प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित, वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस नरीमन, मेनका गुरूस्वामी के नाम शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।