CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ अच्छी शुरुआत दे सकते हैं. वहीं शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबलों में 2 जीत और 6 हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2026 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

