एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे गिरकर 82.97 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को दो पैसे टूटकर 82.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे गिरकर 82.97 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 13 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को दो पैसे टूटकर 82.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में सकारात्मक धारणा और भारत के बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों की वजह से रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.92 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.89 से 82.99 प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 82.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.95 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.79 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत बढ़कर 92.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,047.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).