देश की खबरें | न्यायालय पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए खोज समिति गठित करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल के 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नाम के लिए अंतिम सूची बनाने और उनकी नियुक्ति के लिए एक खोज समिति गठित करेगा। न्यायालय ने राज्यपाल, राज्य सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से समिति के लिए तीन से पांच नाम सुझाने को कहा है।