नयी दिल्ली, 15 सितंबर साम्ही होटल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन शुक्रवार को 12 प्रतिशत अभिदान मिला है।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1,370 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कंपनी की 6,25,29,831 शेयरों की पेशकश पर कुल 77,89,502 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।
आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को सात प्रतिशत जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 58 प्रतिशत अभिदान मिला है।
साम्ही होटल्स के आईपीओ को निर्गम के पहले दिन बृहस्पतिवार को सात प्रतिशत अभिदान मिला था।
आईपीओ के तहत 1,200 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1.35 करोड़ इक्विटी शेयर रखे गए हैं।
कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 616.54 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
गुरुग्राम की कंपनी साम्ही होटल्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 18 सितंबर को बंद होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY