ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप के लिए स्टार सुसज्जित कमेंटरी पैनल की घोषणा की
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले दिनेश कार्तिक को भी कमेंटरी पैनल में चुना गया है. मुख्य कमेंटेटरों में शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, मेल जोंस, हर्षा भोगले और इयान बिशप शामिल हैं. आधुनिक खेल की जानकारी देने के लिए पूर्व पुरुष और महिला टी20 विश्व कप चैम्पियन जैसे कार्तिक, इबोनी रेनफोर्ड ब्रेंट, सैमुअल बद्री, कार्लोस ब्रेथवेट, स्टीव स्मिथ, आरोन फिंच और लिसा स्थालेकर शामिल हैं.