नयी दिल्ली, 24 मई यात्रा बुकिंग मंच ईजमाईट्रिप को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में एकीकृत आधार पर 15.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 31.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को जनवरी-मार्च, 2024 के इस वित्तीय नतीजे की सूचना दी। आय की तुलना में खर्च अधिक बढ़ने से उसे घाटा उठाना पड़ा है।
कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 172.55 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 120.79 करोड़ रुपये थी।
मार्च तिमाही में इसका कुल खर्च भी बढ़कर 117.48 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले यह 76.36 करोड़ रुपये था।
समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में ईजमाईट्रिप का शुद्ध लाभ घटकर 103.46 करोड़ रुपये पर आ गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में उसने 134.10 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY