लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने भरा दम, कहा- लोग ‘नो मोर मोदी सरकार’ कह रहे
मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘वर्तमान सरकार में देश में जातिवाद, साम्प्रदायिक द्वेष और कट्टरता में बहुत वृद्धि हुई है जिससे आम जनता त्रस्त है। यह अतिदुखःद और निन्दनीय है। ऐसे में देश की नामचीन हस्तियों की, जनता से नफरत फैलाने वाले तत्वों को चुनाव में हराने की अपील बहुत ही सार्थक एवं महत्वपूर्ण है।''