अमेरिका ने हत्या के प्रयास और वसूली के मामले में भारतीय नागरिक को भारत के अधिकारियों को सौंपा
भारत में हत्या की कोशिश करने, उगाही, चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में वांछित एक भारतीय नागरिक को अमेरिका ने भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है...
न्यूयॉर्क: भारत में हत्या की कोशिश करने, उगाही, चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में वांछित एक भारतीय नागरिक को अमेरिका ने भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है. मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. उबैदुल्ला अब्दुलरशीद रेडियोवाला (Abdulla Abdul Rashid Radiowala) बॉलीवुड निदेशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की हत्या की साजिश रचने और फिल्मकार करीन मोरानी (Karim Morani) पर गोलियां चलवाने के 2014 के मामले का मुख्य आरोपी है.
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (Maharashtra Organized Crime Control Act) अदालत की ओर से रेडियोवाला के खिलाफ नया गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद 2015 में सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मामले में भारतीय नागरिकों सहित 5 BPO कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें
अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार ,‘‘वह हत्या की कोशिश करने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, जबरन वसूली, जालसाजी, धोखाधड़ी, चोरी, अपहरण, अवैध आग्नेयास्त्रों को रखने और उनके इस्तेमाल, और एक संगठित अपराध सिंडिकेट बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करके जानकारी देने जैसे आरोपों में भारत में वांछित है.’’
रेडियोवाला को अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप में न्यूजर्सी के इस्लिन में नेवार्क के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियानों (ईआरओ) ने सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया था. बयान में कहा गया कि बाद में एक न्यायाधीश ने उसे भारत भेजने का आदेश सुनाया था. सोमवार को भारतीय अधकारियों को सौंपे जाने तक रेडियोवाला ईआरओ नेवार्क की हिरासत में था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

