टेक

फर्जी खबरों से निपटने के लिए WhatsApp ने पेश किया 'चेकपॉइंट टिपलाइन'

देश में आम चुनावों से पहले फर्जी खबरों से निपटने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) ने मंगलवार को ‘चेकपॉइंट टिपलाइन’ (Checkpoint Tipline) पेश की. इसके माध्यम से लोग उन्हें मिलने वाली जानकारी की प्रमाणिकता जांच सकते हैं...

फर्जी खबरों से निपटने के लिए WhatsApp ने पेश किया 'चेकपॉइंट टिपलाइन'
व्हाट्सएप (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली:  देश में आम चुनावों से पहले फर्जी खबरों से निपटने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) ने मंगलवार को ‘चेकपॉइंट टिपलाइन’ (Checkpoint Tipline) पेश की. इसके माध्यम से लोग उन्हें मिलने वाली जानकारी की प्रमाणिकता जांच सकते हैं. व्हाट्सएप पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी फेसबुक ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस सेवा को भारत के एक मीडिया कौशल स्टार्टअप ‘प्रोटो’ ने पेश किया है. यह टिपलाइन गलत जानकारियों एवं अफवाहों का डाटाबेस तैयार करने में मदद करेगी.

इससे चुनाव के दौरान ‘चेकपॉइंट’ के लिए इन जानकारियों का अध्ययन किया जा सकेगा. चेकपॉइंट एक शोध परियोजना के तौर पर चालू की गई है जिसमें व्हाट्सएप की ओर से तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है.’’

यह भी पढ़ें: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप हुए डाउन, परेशान यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत

कंपनी ने कहा कि देश में लोग उन्हें मिलने वाली गलत जानकारियों या अफवाहों को व्हाट्सएप के +91-9643-000-888 नंबर पर चेकपॉइंट टिपलाइन को भेज सकते हैं. एक बार जब कोई उपयोक्ता टिपलाइन को यह सूचना भेज देगा तब प्रोटो अपने प्रमाणन केंद्र पर जानकारी के सही या गलत होने की पुष्टि कर उपयोक्ता को सूचित कर देगा. इस पुष्टि से उपयोक्ता को पता चल जाएगा कि उसे मिला संदेश सही, गलत, भ्रामक या विवादित में से क्या है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).